फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति के खिलाफ 13वें दिन भी वकीलों का आंदोलन जारी

पंजाब-हरियाणा लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति के विरोध में पूरे पंजाब में वकीलों का आंदोलन आज 13वें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन को जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का समर्थन मिला और उन्होंने लगातार 13वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस एस सिद्धू ने कहा कि वर्तमान प्रणाली के कारण कई अनैतिक प्रथाओं को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत लाभ के लिए कानूनी सहायता तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है, एलएडीसी को सरकारी वकील के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, कानूनी सहायता सेवाएं देने के बावजूद पारिश्रमिक स्वीकार किया जा रहा है तथा न्यायिक अधिकारियों द्वारा एलएडीसी पर प्रशासनिक नियंत्रण रखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संस्थागत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मामलों के कथित समन्वय, पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्य की मांग और अन्य कई चिंताएं भी सामने आई हैं, जो विधि व्यवसाय की स्वतंत्रता और गरिमा को प्रभावित करती हैं। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन ने समिति के समक्ष पारदर्शिता, जवाबदेही तथा वर्तमान नीति के विधि व्यवसाय पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर अपनी चिंताएं भी रखी हैं। बही एडवोकेट अमित मित्तल ने बताया कि पंजाब-हरियाणा लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति के खिलाफ जिला पूरे पंजाब के साथ साथ मोगा बार एसोसियेशन के सभी सदरस एक जुट हे और आगे हमारे आंदोलन इसी तरहां जारी रहेगा। इस अवसर पर एडवोकेट परमिंदर सिंह संधू सैक्रेटरी, राजीव मित्तल कैशियर, अकिंत गुप्ता, गुरप्रीत चाहल, वरदान गर्ग लाइब्रेरी इंचार्ज, नवीन पलता, हरजीत सिंह निधांवाला, केवल कृष्ण, विजय धीर, पवन कुमार शर्मा, रमेश ग्रोवर, राजपाल शर्मा, के.पी.एस. गिल, रणजीत सिंह धालीवाल, रुपिंदर सिंह बराड़ आदि एडवोकेट मौजूद थे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें