फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल ने हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में मांवां धियां दी ललकार अभियान के तहत दिया धरना

शिरोमणि अकाली दल की ओर से चलाए जा रहे मावां-धियां दी ललकार अभियान के तहत शुक्रवार को मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष विशाल रोष धरना दिया गया। सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। धरने के बाद डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र भी सौंपा गया। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे को रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के जरिए नशामुक्त पंजाब के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर नशे की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत हर गली-मोहल्ले में छोटी कमेटियां गठित कर नशा तस्करों की जानकारी जुटाई जाएगी और कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा तथा अलग टास्क फोर्स गठित की जाएगी। नशे के आदी लोगों के पुनर्वास और नशे से प्रभावित परिवारों की सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एवं फरीदकोट हलका प्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, सुखजीव कौर रोमाणा और एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर कौर भोलूवाला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें