पंजाब की सहकारी कृषि समितियों के कर्मचारियों और किसानों ने नई किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) नीति के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने पंजाब सरकार से नई नीति वापस लेकर वर्ष 2000 से चली आ रही पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। किसान नेताओं का कहना है कि नई नीति से छोटे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है और सहकारी समितियों से मिलने वाली कर्ज सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। किसानों ने उचित ब्याज राहत के साथ कर्ज उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।