नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का विशेष संयोग 17 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष अवसर लेकर आया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नागपंचमी पर शुभ योग, रवि योग और सूर्य के राशि परिवर्तन का संयोग बन रहा है। इसे भगवान शिव और नाग देवता की आराधना के लिए विशेष माना जा रहा है। शहर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और नाग देवता का पूजन हो रहा है।