फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सारागढ़ी के शहीदों को कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने दी श्रद्धांजलि

सारागढ़ी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में पंजाब सरकार की ओर से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नतमस्तक होकर सारागढ़ी युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी की लड़ाई बहादुरी, समर्पण, अनुशासन और फर्ज के प्रति वफादारी की अनोखी मिसाल है। मंत्री ने कहा कि 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी किले की रक्षा करते हुए 36 सिख रेजिमेंट के 21 बहादुर सैनिकों ने करीब 10 हजार अफगान कबाइलियों का वीरता से मुकाबला किया और शहादत प्राप्त की। इन सैनिकों की कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से देश के प्रति समर्पण, हिम्मत और अनुशासन की प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से फिरोजपुर में सारागढ़ी युद्ध की याद में युद्ध स्मारक बनाया गया है। यह स्मारक उन वीर सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को समर्पित है। समारोह के दौरान मंत्री ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक फिरोजपुर शहरी रणबीर सिंह भुल्लर, विधायक फिरोजपुर देहाती रजनीश दहिया, विधायक गुरुहरसहाय फौजा सिंह सरारी और विधायक जीरा नरेश कटारिया ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू, सेना के जीओसी मेजर जनरल रणजीत सिंह मनराल, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर वाईएस सजवान सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें