फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress: राजा वड़िंग नहीं हटेंगे, हाईकमान का बड़ा फैसला; 3 कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

Thu, 02 Jul 2026 04:47 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब कांग्रेस में लंबे से समय प्रदेशाध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विराम लगा दिया है। हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस दौरान पंजाब प्रभारी एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फाॅर्मूले पर मुहर लगाते हुए हाईकमान ने सूबे में तीन कार्यवाहक प्रधानों की भी व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव संबंधित कमेटियों की बागडोर सौंपी गई है। कार्यवाहक प्रधानों की नियुक्ति में भी जातीय समीकरणों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। सभी वरिष्ठ नेताओं को हाईकमान ने तालमेल संग आगामी चुनाव के लिए कमर कसते हुए आगे बढ़ने के निर्देश भी दे दिए हैं। दरअसल, पंजाब में दो चुनावी सर्वे करवाए गए थे। एक सर्वे हाईकमान ने करवाया था और दूसरा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने। हाईकमान के सर्वे में प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की सिफारिश की गई थी जबकि पंजाब कांग्रेस के सर्वे में मौजूदा अध्यक्ष वड़िंग के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात कही गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें