फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली किसान महापंचायत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान घाट पर जुटेंगे किसान

Mon, 20 Jul 2026 05:50 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

देश के विभिन्न हिस्सों से किसान मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट पर एक महापंचायत करेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि वे भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते का विरोध करेंगे। पंधेर ने इस समझौते को किसान विरोधी बताया है।उन्होंने कहा कि यह समझौता किसान वर्ग के हितों को नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। यह महापंचायत देश बचाओ मोर्चे के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। पंजाब से कई बसें सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पंधेर ने किसानों, मजदूरों और नौजवानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें