फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप छोड़ भाजपा में शामिल नेताओं पर सरवण पंधेर ने कसा तंज, कहा- मैच फिक्स है

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस राजनीतिक घटनाक्रम को “मैच फिक्स” करार देते हुए कहा कि यह सब पहले से तय नजर आता है। पंधेर ने कहा कि आज की राजनीति में विचारधारा की जगह स्वार्थ ने ले ली है। नेताओं के इस तरह पार्टी बदलने से जनता का भरोसा कमजोर होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि असल मुद्दों खासतौर पर किसानों और आम लोगों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब राजनीतिक चालों को समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें