फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी में भुगतान और खरीद प्रक्रिया में तेजी की मांग

पंजाब में गेहूं खरीद को लेकर एक बार फिर किसानों की नाराजगी सामने आ रही है। अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी से एक किसान ने सरकार पर खरीद प्रक्रिया में आनाकानी करने के आरोप लगाए हैं और मांग की है कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। मंडी में मौजूद किसान ने बताया कि गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन खरीद की रफ्तार उतनी तेज नहीं है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई किसानों की फसल मंडी में पड़ी हुई है और समय पर उठान न होने के कारण चिंता बढ़ रही है। किसान ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि मंडियों में व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने खास तौर पर समय पर भुगतान और फसल की जल्द खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठाई। किसान ने कहा कि सरकार को जमीनी स्तर पर आ रही दिक्कतों पर ध्यान देना चाहिए और मंडियों में अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें