फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब की सराय के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइटों से श्रद्धालुओं से लाखों ऐंठ रहे ठग

Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 02:56 PM IST

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत की सुविधा के लिए एसजीपीसी की ओर से संचालित सरायों के कमरों की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर एसजीपीसी का लोगो, फर्जी रसीद और क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं से पैसे ट्रांसफर करवा रहे हैं। सचखंड श्री दरबार साहिब के सराय प्रबंधक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ठग लगातार नई-नई फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सारागढ़ी निवास के कमरों का वास्तविक किराया 1000 और 1600 रुपये है, जबकि ठग फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से श्रद्धालुओं से 2500 से 3500 रुपये तक वसूल रहे हैं। भुगतान के बाद एसजीपीसी के लोगो वाली फर्जी रसीद भी भेजी जा रही है। प्रबंधक के अनुसार, इस संबंध में 7 मई 2025 को पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद साइबर ठगी का सिलसिला जारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सावधान करते हुए कहा कि एसजीपीसी की सरायों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट केवल www.sgpcsarai.com है। श्रद्धालु किसी अन्य वेबसाइट, लिंक या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान न करें। उन्होंने संगत से अपील की कि कमरों की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें, ताकि साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें