फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट तैयार, जल्द शुरू होगी सुविधा

अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए तैयार की गई कैंसर केयर यूनिट अब जल्द शुरू होने जा रही है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. रजनीश ने बताया कि कैंसर केयर यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल कुछ आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं और विभागीय अनुमति मिलनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मंजूरियां मिलते ही यूनिट को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यूनिट शुरू होने के बाद कैंसर मरीजों को जांच, उपचार और परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने के साथ-साथ अन्य अस्पतालों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। डॉ. रजनीश ने उम्मीद जताई कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी होने के बाद कैंसर केयर यूनिट आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें