फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रियासी में ओवरलोडिंग चालान पर ट्रांसपोर्ट यूनियन का जोरदार विरोध

असिस्टेंट रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर रियासी द्वारा एक डंपर का ओवरलोडिंग का चालान काटने पर शनिवार को जिला मुख्यालय में ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े लोगों ने नारेबाजी की। स्थानीय डाक बंगला के बाहर इकट्ठा हुए चालकों ने ए आर टी ओ के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। चालक आशीष देव सिंह ने बताया कि वह पांच हजार ईंटों को ले अरनास की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अधिकारी ने उन्हें ओवरलोडिंग का भारी भरकम चालान काट दिया हालांकि इतना चालान बनता नहीं था। मौके पर मौजूद एडवोकेट धीरज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर जारी काम के लिए ईंटे मंगवाई थी। अधिकारी ने पांच हजार ईंटों को ओवरलोडिंग का चालान काटा है जिन का भार दस हजार किलों तक का होगा। अधिकारी अपनी मर्जी से काम कर रहे है और चालान काट रहे है। वहीं इस संदर्भ में जब से ए आर टी ओ नासिर ए खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कानून के दायरे में रहते हुए चालान काटा है वाहन ओवरलोड था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें