देहरादून से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इसके लिए डीआरएम और सीआरएस के अधिकारी सात कोच की ट्रेन के साथ देहरादून पहुंचे। अधिकारियों की मंजूरी के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। सबसे पहले शताब्दी एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर रवाना हुई। रेल विभाग के अधिकारी कई दिनों से ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारी कर रहे थे।