फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: घर के लिए मिली जमीन पर चल रहा था कारोबार, लीज निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू; लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 08:58 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

 सतना शहर के पॉश इलाकों और आवासीय परिसरों में नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों और राज्य शासन कि सख़्ती के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है।

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
शहर की पॉस कॉलोनी भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराए गए एक सघन सर्वे के दौरान लगभग 850 आवासीय भवनों में से 100 से अधिक स्थानों पर धड़ल्ले से कमर्शियल गतिविधियां संचालित पाई गईं है। इनमें शॉपिंग मॉल, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, सोनोग्राफी सेंटर, कोचिंग संस्थान, क्लीनिक, किराना दुकानें, कंप्यूटर सेंटर, डेयरी और स्कूल तक शामिल हैं।

लीज और परिसंपत्तियों पर रडार
हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू हुई इस कार्रवाई के प्रथम चरण में 24 लीज धारकों को लीज निरस्तीकरण के अंतिम नोटिस थमाए गए हैं। इन्हें 24 घंटे के भीतर अपना अवैध कारोबार बंद करने की चेतावनी दी गई है। इसके आलवा आवासीय स्थल पर संचालित व्यवसाई छः लीज निरस्त कर दी गई है, प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

इन कॉलोनियों में भी होगी जांच
भरहुत नगर में की गई यह कार्रवाई तो महज एक शुरुआत है। हाउसिंग बोर्ड प्रशासन अब शहर की अन्य कॉलोनियों जैसे बांधवगढ़ कॉलोनी, दीनदयाल पुरम, उचेहरा, बसंत विहार, कृपालपुर, मन्दाकिनी विहार, नवरंग पार्क, घूरडाग और मेडिकल कॉलेज के पास स्थित अटल आश्रय में भी सघन जांच अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों की लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाएगी।

कलेक्टर के पास पहुंचे विधायक और स्थानीय निवासी
मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरुद्ध स्थानीय निवासियो द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरुद्ध रैली निकाली गई तथा सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ कलेक्टर सतीश कुमार एस से मुलाकात की और हाउसिंग बोर्ड पर कई आरोप लगाए हैं तथा कलेक्टर से कार्यवाही रोकने आग्रह किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर होंगी जांच
इस पूरे मामले में कलेक्टर सतीश कुमार एस ने हाउसिंग बोर्ड की कार्यपालन यंत्री अनुशिका जैन को दूरभाष पर निर्देशित किया कि मामले की जांच कराई जाए, किसी के साथ गलत न हो, एक बार पुन : भौतिक सत्यापन कर लिया जाए और फिर आगे की कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें- बिहार: वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत; पांच लोग गंभीर घायल

कार्यपालन यंत्री ने कहा सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का होगा पालन
हाउसिंग बोर्ड की कार्यपालन यंत्री अनुशिका जैन ने अमर उजाला से बातचीत मे कहा - सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा रही है, कलेक्टर ने पुनः भौतिक सत्यापन का आदेश दिया है, उसका भी पालन किया जाएगा। परंतु सुप्रीम कोर्ट और शासन की जो गाइडलाइन है उसके तहत आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
  मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय निवासी - फोटो : credit   मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय निवासी - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें