मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शादी के अरमान दिल में सजाए एक दूल्हा कोर्ट के बाहर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन एक लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। शादी के नाम पर ठगी होने का अहसास जब पीड़ित दूल्हे रामेश्वर वानखेड़े को हुआ तो वह दुल्हन की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। अब दूल्हे की शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग की तलाश शुरू कर दी है। बता दें, शादी के नाम पर ठगी का ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।