फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लाला लाजपत राय वार्ड में निकली तिरंगा यात्रा, विधायक नीरज बोरा ने किया शुभारंभ

लाला लाजपत राय वार्ड के पार्षद राघवराम तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। अलीगंज सेक्टर एन स्थित पार्षद कार्यालय से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने किया। यात्रा में लोक गायिका शीलू श्रीवास्तव ने सुनो गौर से दुनिया वालों, ऐ वतन तेरे लिए सहित कई गीतों को प्रस्तुत कर देशभक्ति की अलख जगाई। पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुर्सी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा टेढ़ी पुलिया चौराहे पर संपन्न हुई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर सहित कई शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राएं व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें