बीते दिन इकाना स्टेडियम में हुए भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच के लिए मिट्टी का बांध बनाकर गोमती के बढ़े हुए जलस्तर को गेट से पहले ही इकाना स्टेडियम रोड पर रोक दिया गया था जिससे कि मैच देखने आने वाले दर्शकों को इस जलभराव का सामना न करना पड़े। इसके बाद आज लगातार दो दिनों से लगातार स्टेडियम के आसपास जल भराव की स्थिति बनी हुई है।