फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोमती में छोड़ी गईं एक लाख मछलियों की अंगुलिकाएं, डिप्टी सीएम और मत्स्य मंत्री रहे मौजूद

राजधानी के लक्ष्मण पार्क के पास गोमती नदी में बुधवार को एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं (मछलियों के बच्चों) को प्रवाहित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद मौजूद रहे। दोनों ने गोमती नदी में मछलियों के बच्चों को प्रवाहित किया। इस पहल का उद्देश्य नदी में मत्स्य संसाधनों को बढ़ावा देना और मछलियों की संख्या में वृद्धि करना है। नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं को प्रवाहित करने से जलीय जीवों के संरक्षण और मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी पहल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें