किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होने बदायूं से लखनऊ पहुंचे किसान रमाशंकर ने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम लोगों पर पड़ रहा है, लेकिन किसानों और आम जनता के हितों को लेकर सरकारों का रवैया संतोषजनक नहीं है। रमाशंकर ने यूजीसी से जुड़े कानून को भी समाज को बांटने वाला बताते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी नहीं है। उनके मुताबिक, किसानों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।