फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा में संघर्ष कार्यकर्ताओं का, लाभ परिवार को... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को लिखा खुला पत्र

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव के नाम खुला पत्र पढ़ते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में संघर्ष कार्यकर्ता करते हैं, जबकि राजनीतिक लाभ परिवार को मिलता है। मौर्य ने अखिलेश से पत्र में उठाए गए सवालों का सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की। उन्होंने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार के कई सदस्यों को सांसद, विधायक, मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण पद मिले। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी के लिए लाठियां खाने और जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं में से कितनों को राजनीतिक अवसर मिले। मौर्य ने सपा पर अराजक तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। साथ ही कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें