68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शंख बजाकर न्याय की मांग उठाई और ‘केशव चाचा बाहर आओ’ के नारे लगाए। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। उनका आरोप है कि आयोग के निर्देशों के बावजूद रिपोर्ट लागू नहीं की गई, जिससे प्रभावित अभ्यर्थियों में नाराजगी है।