फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: तलवाड़ा में 27 बलिदानियों को श्रद्धांजलि, विस्थापितों ने नम आंखों से किया याद

रियासी जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित तलवाड़ा कॉलोनी में रह रहे विस्थापितों ने आज ही के दिन 17 अप्रैल 1998 को आतंकियों के हाथों मारे गए सत्ताईस लोगों को श्रद्धांजलि दी। तलवाड़ा के स्थानीय क्लब परिसर में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम में विस्थापितों ने नम आंखों से मृतक ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी,जोकि वर्ष 1998 में प्राणकोट में आतंकियों के द्वारा बरसाई गई गोलियों से मारे गया थे। श्रद्धांजलि देते हुए विस्थापित परिवारों ने मृतक ग्रामीणों की फोटो पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अठाईस वर्ष पहले आतंकियों ने उनके परिजनों को मारा था और तब वह विस्थापित होने पर मजबूर हुए थे,लेकिन अब मौजूदा सरकार उनको मारने पर तुली हुई है। सरकार की तरफ से उनको मदद के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी आदेश मुताबिक सहायता नहीं दी जा रही है। पिछले तीन महीनों से उन्हें सहायता के रूप में एक रुपया भी नहीं आया है,वहीं राशन भी नहीं मिला है। इसके अलावा जिन क्वार्टरों में वह रह रहे है,उनकी हालत भी काफी खस्ता हो चुकी है और वह काफी जर्जर हो गई है,जिनकी रिपेयर करवाना बहुत जरूरी है। विस्थापितों ने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी और रोष जताया कहा कि उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें