जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर हुए आतंकी हमले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में हमले के बाद संदिग्ध आतंकी सड़क पर तेजी से भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वारदात के बाद हमलावर मौके से निकलने की कोशिश करते हैं। इस फुटेज के सामने आने के बाद हमले के घटनाक्रम और आतंकियों के भागने के तरीके को लेकर जांच में एक नया पहलू जुड़ गया है।