मामला रोहतक के होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का है, छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें अपने कमरे में बुलाकर बीपी जांच सिखाने के बहाने गलत हरकतें करता था। इंटर्न छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को एनजीओ की महिलाओं और विद्यार्थियों ने जमकर धूना। मामला इतना भड़क गया कि प्राचार्य की जान बचाने पहुंची पुलिस भी चपेटे में आ गई। इधर पुलिस प्राचार्य की जान बचाने की जुगत में थी, उधर कॉलेज में गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ कर दी।