फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: 'फरवरी में मई' जैसा हाल! ठंड के बाद अब पसीने छुड़ा रही धूप | IMD

Tue, 10 Feb 2026 12:57 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क

राजस्थान में मौसम गर्म होने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात की सर्दी भी धीरे-धीरे कम हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए हैं कि दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर जा पहुँचा है। फरवरी का महीना अभी आधा भी नहीं बीता और राजस्थान के कई शहरों ने 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। सोमवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर समेत प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें