फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार का रेल कर्मचारियों को तोहफा , 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

Wed, 06 Oct 2021 06:29 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। त्योहारों से पहले रेल कर्मचारियों के लिए केन्द्रीय बैठक में बोनस देने की मंजूरी दे दी गई है। इसमें सरकार के करीब 1985 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को बोनस मिला था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11लाख 56 हज़ार रेल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें