आरएसएस के स्वयंसेवकों ने हाफ पैंट की जगह फुलपैंट पहनना क्या शुरू किया, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उस पर चुटकी ले ली। लालू ने संघ का गणवेश बदलने का क्रेडिट अपनी पत्नी राबड़ी देवी को दे दिया। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ साल पहले राबड़ी ने कहा था कि संघ को संस्कृति का ज्ञान नहीं है, लालू यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अभी हमने फुलपैंट ही पहनाया है, वो दिन दूर नहीं जब सोच भी बदलवा देंगे।