फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा डिविजन से 42 वर्षों की सेवा के बाद रमेश धीमान हुए सेवानिवृत्त

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत डिविजन बंगाणा से जसाना पंचायत निवासी रमेश धीमान ने विद्युत विभाग में 42 वर्षों की लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत आज सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों व स्थानीय लोगों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो विशेष रूप से अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सलोचना देवी सहित उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मंच से संबोधित करते हुए दविंदर कुमार भुट्टो ने सेवानिवृत्त फोरमैन रमेश धीमान की सेवाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रमेश धीमान विद्युत विभाग के ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार कर्मचारी रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। भुट्टो ने कहा कि जब भी उन्हें या आम जनता को विद्युत विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होती थी और रमेश धीमान से संपर्क किया जाता था, तो वे बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करते थे। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि आज के समय में ऐसे कर्मचारी बहुत कम देखने को मिलते हैं विभागीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ आम जनता की समस्त समस्याओं को भी अपनी निजी जिम्मेदारी समझते हों। रमेश धीमान ने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी और यही कारण है कि आज उनकी सेवानिवृत्ति पर हर वर्ग उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ विदाई दे रहा है। दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि रमेश धीमान एक सच्चे, सरल स्वभाव और नेकदिल इंसान हैं। विद्युत विभाग से फोरमैन पद से सेवानिवृत्त होकर आज वे अपने घर जा रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें