फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सुंदर की अनूठी पहल, चार-पांच साल से युवाओं को दे रहे सेना और पुलिस भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण

उपमंडल अंब के तहत पंचायत दियाड़ा के सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सुंदर युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका देश और समाज के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ है। पिछले चार-पांच वर्षों से वह क्षेत्र के युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी इस पहल से न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उनके भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा का जज्बा भी पैदा हो रहा है। श्याम सुंदर की दिनचर्या सुबह पांच बजे से शुरू हो जाती है। सुबह उठते ही वह मैदान की ओर रुख करते हैं, जहां युवाओं को भर्ती की तैयारी करवाते हैं। दियाड़ा पंचायत के अलावा आसपास के गांवों के युवक भी उनके पास प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। वह युवाओं को शारीरिक अभ्यास, दौड़ और भर्ती के लिए जरूरी फिटनेस संबंधी तैयारियां करवाते हैं, ताकि वे सेना और पुलिस में भर्ती होने के अपने सपने को साकार कर सकें। श्याम सुंदर की मेहनत और युवाओं के प्रति समर्पण का परिणाम है कि पिछले चार-पांच वर्षों में उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाले करीब 14 से 15 युवा सेना और पुलिस में भर्ती होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन युवाओं की सफलता दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें