सोलन शहर के ठोडो मैदान में रविवार को हॉकी क्लब सोलन की ओर से अंडर 16 युवाओं के ट्रायल मैच करवाए गए। इसमें 4 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 2 सोलन, एक रोपड़ और एक कराड़ की टीम शामिल रही। ट्रायल के दौरान टीमों के प्रैक्टिस मैच करवाए गए। वहीं इसमें कुंती सेजल और अरुणा कांडा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।