फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से इंडोर स्टेडियम, चंबा ग्राउंड नाहन में आयोजित चौथी हिमाचल प्रदेश राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। आयोजन समिति के सदस्य संदीप कश्यप ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-11 से लेकर सीनियर वर्ग तक करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया। संदीप कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। समापन अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करती हैं। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें