फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: युवाओं को प्रशिक्षण देंगे सेवानिवृत्त नायक मदन पंवार

सेना में 16 साल 9 महीने सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए नायक मदन सिंह पंवार अब, नाहन शहर के युवाओं को बेहतरीन एथलीट बनने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान नायक मदन सिंह पंवार ने बताया कि वह जब सेना में थे तो हमेशा ही अव्वल आए हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा शहर में दौड़ और सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके जूनून तो है लेकिन तकनीक का अभाव है। उन्होंने बताया कि वह शहर के युवाओं को वही प्रशिक्षण प्रदान करेंगे जो कभी उन्होंने हासिल किया था। ताकि युवा अधिक बेहतर कर सकेंगे। उन्होंने इसके लिए ब्रेन ट्री अकादमी से जुडऩे का भी आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें