फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2026: नाहन में निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

चेहल्लुम के अवसर पर रविवार को नाहन में मुस्लिम समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार के 72 शहीदों की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया और मर्शिये पढ़कर शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी नाहन के प्रधान कैप्टन सलीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख तथा अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद ने बताया कि चेहल्लुम का जुलूस दोपहर दो बजे गुन्नुघाट से शुरू हुआ। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रानीताल पहुंचा और वहां से कच्चा टैंक मस्जिद के समीप स्थित कर्बला में समाप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मर्शिये पढ़े और मातम कर कर्बला की घटना को याद किया। जुलूस के समापन के बाद समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और ताजियों को पुनः उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और अनुशासन का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें