फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कुमारसैन में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, करीब 100 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

शिमला जिले के उपमंडल कुमारसैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक दरबार ग्राउंड से शुरू हुआ पथ संचलन बस स्टैंड और बाजार से होते हुए वापस दरबार ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खंड संचालक श्रद्धा सिंह, अनुज कैथला और प्रताप ठाकुर सहित करीब 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से क्षेत्र का माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। पथ संचलन दरबार ग्राउंड से शुरू होकर कुमारसैन के बस स्टैंड और बाजार से गुजरा। इसके बाद स्वयंसेवक वापस दरबार ग्राउंड पहुंचे, जहां कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें