फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन: मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष उठाया कांगल-मोगड़ा की सड़कों का मुद्दा

विकासखंड नारकंडा की ग्राम पंचायत कांगल और मोगड़ा की सड़कों की समस्याओं को लेकर बीडीसी सदस्य वेद वर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांगल पंचायत की सौदनू-चमांगणा सड़क सहित मोगड़ा पंचायत के विभिन्न मार्गों की समस्याएं उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि सड़कों की समस्याओं के कारण ग्रामीणों को आवाजाही, विद्यार्थियों के आवागमन और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचाने में परेशानी होती है। इससे किसानों और बागवानों को भी अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतें आती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री से संबंधित सड़कों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान ग्राम पंचायत मोगड़ा के प्रधान सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें