फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जाहलमा में संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग 48 घंटे बाद बहाल

संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) मार्ग 48 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। यह मार्ग जाहलमा नाला में आई बाढ़ के कारण 20 जुलाई को दोपहर बाद से बंद पड़ गया था। बीआरओ ने बुधवार सुबह से मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया और दोपहर बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। इस मार्ग के बंद पड़ने से लाहौल की 14 पंचायतों के साथ पांगी क्षेत्र का भी संपर्क कट गया था और जाहलमा नाला के पास दोनों तरफ छोटे बडे़ 400 वाहन फंस गए थे। इन वाहनों में करीब 100 पिकअप और अन्य वाहन सब्जी से भरे शामिल थे। मार्ग बहाल होते ही सबसे पहले सब्जियों से भरे वाहनों को निकाला गया है उसके बाद अन्य वाहनों को आरपार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें