फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Weather: कुल्लू-लाहौल में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें, 50 ट्रांसफार्मर ठप, सात सड़कें बंद

Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 11:52 AM IST

कुल्लू और लाहौल में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले में बिजली और सड़क व्यवस्था पर असर पड़ा है। कई क्षेत्रों में लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते कुल्लू जिले में 50 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इनमें कुल्लू विद्युत मंडल के 34 और थलौट क्षेत्र के 16 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले में अब तक सात सड़कें यातायात के लिए बंद हो चुकी हैं। वहीं कई स्थानों पर बारिश के कारण नालियां जाम हो गईं, जिससे पानी सड़कों और गलियों में भर गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। उधर, लाहौल के जाहलमा नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। नाले में आई बाढ़ के कारण फल और सब्जियों से लदे कई वाहन मार्ग में फंस गए हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें