फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सुजानपुर टीहरा: जूडो में कांगू और कुश्ती में डिडवीं स्कूल विजेता

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर टीहरा में तीन दिवसीय अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन स्कूल प्रधानाचार्य मंजरी वी. महाजन ने किया। उन्होंने छात्राओं को इसी तरह निरंतर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 21 स्कूलों की 196 छात्राओं ने बास्केटबॉल और हैंडबॉल में भाग लिया। बास्केटबॉल में न्यू ईरा परोल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल को हराकर खिताब जीता। वहीं, हैंडबॉल में राजकीय उच्च विद्यालय मझेली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर हॉकी और फुटबॉल के ट्रायल हुए, जिसमें जिलास्तरीय टीमों का चयन किया गया। इस मौके पर समन्वयक सुरेंद्र कुमार, कुणाल शर्मा, प्रदीप ठाकुर और प्रवीण पठानिया मौजूद रहे।वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में भी इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य राकेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 24 स्कूलों की 280 छात्रा खिलाड़ियों ने कुश्ती, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, योग, शतरंज, कुराश, ठोडा, टेबल टेनिस और रस्साकशी में भाग लिया।जूडो में कांगू विजेता और ऊहल उपविजेता रहा। कुश्ती में डिडवीं विजेता और हैप्स विकासनगर उपविजेता रहा। बॉक्सिंग में हैप्स विकासनगर विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। कुराश में डिडवीं विजेता और कांगू उपविजेता रहा। भारोत्तोलन में लंबलू विजेता और ताल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में धनेटा विजेता और कक्कड़ियार उपविजेता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें