हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से बुधवार को हमीरपुर बस अड्डा परिसर स्थित रेलवे बुकिंग काउंटर को खाली करवाने के प्रयास के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। रेलवे बुकिंग काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश मिलने तक कार्यालय खाली करने से इन्कार कर दिया। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि हमीरपुर बुकिंग काउंटर से आम यात्रियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के लिए भी रेलवे टिकट जारी किए जाते हैं