फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: जन्माष्टमी पर आकर्षक ढंग से सजाया मुरली मनोहर मंदिर, उमड़े श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुजानपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। प्राचीन ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जन्माष्टमी के चलते हनुमान मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं काली माता मंदिर कमेटी की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा बाजार श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें