फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: वार्ड नंबर सात में पांच लाख रुपये से बदलेगी पार्क की तस्वीर

स्थानीय निकाय के वार्ड नंबर सात में करीब पांच लाख रुपये की लागत से पार्क की हालत सुधारी जाएगी। पार्क के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पार्क में पेवर्स ब्लॉक लगाए जा रहे हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। पार्क में लोगों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिनी जिम स्थापित करने की योजना है। इससे लोगों को पार्क में सैर के साथ-साथ व्यायाम की सुविधा भी मिल सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क लंबे समय से बेहतर सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था। पेवर्स ब्लॉक लगने और अन्य सुविधाएं विकसित होने से पार्क का स्वरूप बदलने की उम्मीद है। विशेष रूप से सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पार्क की हालत को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। पेवर्स ब्लॉक लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें