फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धर्मशाला के तपोवन में हमीरपुर के 15 मेधावी बच्चों ने देखी विधानसभा कार्यवाही

स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने मेधावी बच्चों को धर्मशाला तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र का भ्रमण करवाया। विधायक ने सुजानपुर क्षेत्र के दसवीं व जमा दो कक्षा में टॉप करने वाले 15 विद्यार्थियों को यह भ्रमण करवाया। बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही में भी भाग लिया। विधायक ने बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया व लाहौल स्पिति की महिला विधायक अनुराधा राणा से भी भेंट करवाई। विधायक ने कहा कि इन बच्चों ने सुजानपुर विधानसभा का नाम रोशन किया और उसी के लिए यह छोटा सा उपहार बच्चों को दिया है। बच्चों ने इस अनुभव के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समृद्ध शैक्षणिक दौरा बहुत ही अच्छा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें