फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: भगेड़-पनौल सड़क पर एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही सरकारी बस की निजी बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सरकारी बस सड़क से नीचे की ओर से लटक गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बसों में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया और यात्रियों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मौके पर तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें