फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी का रोमांच शुरू, मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; पहली ही गेंद पर आउट हुए शुभम अरोड़ा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में रविवार को मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला शुरू हो गया। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकाबले से पहले राष्ट्रगान हुआ, जिसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार ने घंटी बजाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज शुभम अरोड़ा बिना खाता खोले आउट हो गए। हिमाचल प्रदेश की ओर से शुभम अरोड़ा और इन्नेश महाजन पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरे। हालांकि, टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और शुभम अरोड़ा पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद हिमाचल की पारी को संभालने की जिम्मेदारी इन्नेश महाजन और मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर आ गई। मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही दबाव बनाकर हिमाचल को मुश्किल में डाल दिया। इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी सिद्धेश लाड कर रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश की कमान पुखराज मान के हाथों में है। लुहणू मैदान में खेले जा रहे इस मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। मुंबई की ओर से सिद्धेश लाड (कप्तान), मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, दिव्यांश सक्सेना और तुषार देशपांडे मैदान में उतरे हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम में शुभम अरोड़ा, इन्नेश महाजन, मुकुल नेगी, पुखराज मान (कप्तान), निहाल वढेरा, आकाश वशिष्ठ, वैभव कल्टा (विकेटकीपर), अर्यमान सिंह धालीवाल, अर्पित गुलैरिया, नितिन शर्मा और जितेंद्र राणा शामिल हैं। बिलासपुर में इस मुकाबले के आयोजन से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। अब हिमाचल की टीम की नजरें शुरुआती झटके से उबरकर मजबूत पारी खेलने पर रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें