पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब गीतकार जानी और उनके मैनेजर को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कई बार उन्हें फोन कॉल आ चुकी हैं। उन्होंने सीएम पंजाब भगवंत मान को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र की कॉपी उन्होंने डीजीपी पंजाब व एसएसपी मोहाली को भेजी है।