फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में शस्त्र पूजन और पथ संचलन में बच्चों और युवाओं में दिखा भारी उत्साह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विजयादशमी पर्व पर जिलेभर में शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन किया गया। संघ द्वारा जिले में 40 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और एकता का संदेश दिया। इस बार आरएसएस ने अपनी रणनीतिक कार्यपद्धति में बदलाव करते हुए व्यक्तिगत शाखाओं के स्थान पर कॉलोनियों और बड़े क्षेत्रों को मिलाकर वृहद् स्तर पर आयोजनों पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में केशव क्षेत्र का मुख्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थानीय पार्वती स्कूल में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संगम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शस्त्र पूजन और उसके बाद निकला पथ संचलन रहा। कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों के संचलन पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस वर्ष आयोजित शस्त्र पूजन में बच्चों और युवाओं की भारी भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। बाल और तरुण स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में दंड और मन में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए युवाओं की इस फौज ने संचलन में ऊर्जा का नया संचार किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों ही समाज की सुरक्षा और संगठन के लिए आवश्यक हैं। संघ की यह परंपरा समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्र रक्षा के संकल्प को सुदृढ़ करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें