पलवल में गरीबों और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी की नई एंबुलेंस शुरू की गई। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नारियल फोड़कर एंबुलेंस का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के संचालन से गरीब परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जरूरत के समय बीमार और पीड़ित लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना मानवता की सच्ची सेवा है।