फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, महावीर चौक से बस अड्डे तक किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नगर परिषद नारनौल में कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन की अध्यक्षता में नगर परिषद व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नगर परिषद से शुरू होकर महावीर चौक व बस अड्डे से होते हुए वापस नगर परिषद पहुंचा। कर्मचारियों ने शहरवासियों से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और फायर विभाग के कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना था कि नगर परिषद में 20-20 वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मांगें मानने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही। कर्मचारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी सरकार कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें