फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय पर की तालाबंदी

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया और नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इसके अलावा हड़ताली कर्मचारियों ने नप के अन्य कार्यालयों को भी करीब आधे घंटे तक बंद कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर कामकाज भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियाें ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर परिषद सफाई कर्मचारी इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सारवान ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान राहुल सारवान ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों के संबंध में आधिकारिक पत्र जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें