फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दो घंटे की भारी बारिश से घुटनों तक पानी, नगर परिषद के दावे फेल

सुनील कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 04:58 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। मात्र दो घंटे की बारिश में सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर तीन-तीन फीट तक पानी भर गया। पार्क गली में भी घुटनों तक पानी जमा हो गया और कई दुकानों में पानी घुस गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद बस स्टैंड के पास से गुजरने वाले नाले की सफाई नहीं की गई। उचित जल निकासी न होने के कारण यह स्थिति बनी। बस स्टैंड, बिजली निगम कार्यालय, सुभाष स्टेडियम, जमालपुर, मियां की सराय, किला रोड और सीआईए रोड जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी पानी भर गया। स्थानीय निवासियों ने जलभराव के लिए नगर परिषद की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने से पानी की निकासी बाधित होती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। प्रशासन के जल निकासी के सभी दावे इस बारिश में विफल साबित हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें